Rojgar Mela: उत्तराखंड में 12 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, चयनिय अभ्यर्थी उठा सकेंगे 10 से 48000 तक सैलरी

By अनन्या मिश्रा | Jul 11, 2024

प्राइवेट सेक्टर में नौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, नौकरी की तलाश कर रहे युवा देहरादून में 10,000 रुपए से कर 48,000 रुपए तक महीने की नौकरी पा सकते हैं। बता दें कि सेवायोजन विभाग की तरफ से 12 जुलाई को दून में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में प्राइवेट सेक्टर की करीब 44 कंपनियां आएंगी और 1300 से अधिक खाली पदों पर भर्ती करेंगी।

इसे भी पढ़ें: UP Home Guard Recruitment 2024: यूपी में जल्द की जाएगी 42 हजार होमगार्ड की भर्ती, जानिए भर्ती से जुड़े अपडेट

बता दें कि इस दौरान 8वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक के अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। अधिकतर कंपनियां देहरादूर में ही अभ्यर्थियों को नौकरी देंगी। इससे पहले मेघा फाउंडेशन के सहयोग से आईटीई निरंजनपुर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया था। तब 27 कंपनियों ने 250 युवाओं का इंटरव्यू लिया था। बताया गया है कि इस दौरान चयनिय युवाओं को कंपनियों की तरफ से जल्द ही ऑफर लेटर दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

पंजाब में 2029 तक खत्म करेंगे नशा, Amit Shah का AAP सरकार पर बड़ा हमला

भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से होगा डिजिटल पेमेंट

Telangana CM Revanth Reddy ने Mamnoor Airport के लिए मांगे सुझाव, Kakatiya विरासत पर फिर बहस

चुनाव उनके - व्यवस्था हमारी (व्यंग्य)