खत्म होने वाला है इंतजार, इस दिन रिलीज होगा Emraan Hashmi की फिल्म Awarapan 2 का ट्रेलर

By एकता | Aug 05, 2026

बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म आवारापन 2 को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर और दो गाने रिलीज किए गए थे, जिन्हें दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। अब फैंस की निगाहें फिल्म के ट्रेलर पर टिकी हुई हैं। इसी बीच मेकर्स ने ट्रेलर को लेकर बड़ा अपडेट शेयर कर दिया है, जिसके बाद फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया है।

एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में दिखेंगे इमरान
फिल्म आवारापन 2 में इमरान हाशमी एक बार फिर अपने लोकप्रिय किरदार शिवम पंडित के रूप में नजर आएंगे। उनके साथ दिशा पाटनी, शबाना आजमी, सुविंदर विक्की, विजयंत कोहली, अनिरुद्ध रावल और अतुल कुमार जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। लंबे समय बाद इस कहानी की वापसी को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है।

संगीत पर मेकर्स का बड़ा दांव
फिल्म का संगीत भी इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक माना जा रहा है। आवारापन 2 के गाने मिथुन, जीत गांगुली, अमाल मलिक और अखिल सचदेवा ने तैयार किए हैं। मेकर्स को उम्मीद है कि पहले पार्ट की तरह इस बार भी फिल्म का म्यूजिक दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाएगा। फिल्म को विशेष फिल्म्स और मुकेश भट्ट प्रस्तुत कर रहे हैं। इसका निर्माण विशेष भट्ट ने किया है, जबकि निर्देशन नितिन कक्कड़ ने संभाला है। वहीं, फिल्म की कहानी बिलाल सिद्दीकी ने लिखी है। इसे भी पढ़ें: क्या Amruta Khanvilkar और Himmanshoo Malhotra के रिश्ते में आ गई दरार? रिपोर्ट में बड़ा दावा

इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
बता दें कि आवारापन 2 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस की उत्सुकता पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ट्रेलर दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है और फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।

प्रमुख खबरें

Khammam में मछुआरों को बचाने गई SDRF की नावें पलटीं, 10 कर्मी लापता

पंजाब: Parwinder Singh Jhota के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति, 22 दिन बाद खत्म हुआ प्रदर्शन

वैश्विक रणनीतिक संघर्ष के केंद्र में है Maritime Sector, IPRD में बोले नौसेना प्रमुख

Iran War का असर Midterm Elections पर पड़ा, Donald Trump ने मानी ईंधन कीमतों से उपजी नाराजगी