जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सैन्य बलों और आतंकियों में मुठभेड़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2020

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच सोमवार को मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर जिले के काजीगुंड इलाके के लोअर मुंडा में गश्ती दल पर गोलियां चला दीं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ जारी है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। मुठभेड़ के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

प्रमुख खबरें

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा

Maharashtra Train Assault: महिला आयोग सख्त, Naigaon Station मामले में डीजीपी से सात दिन में मांगी रिपोर्ट