कस्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो दहशतगर्द ढेर

By अंकित सिंह | May 28, 2022

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा के शितिपोरा इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार दो आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया है। इस बात की जानकारी कश्मीर जोन पुलिस की ओर से दी गई है। इसके साथ ही आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद समेत आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। अभी भी ऑपरेशन जारी है। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से कश्मीर में लगातार आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जा रहा है जिसमें कई आतंकी ढेर भी हुए हैं। खुफिया इनपुट के आधार पर आज के ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

बेहतरीन नेतृत्व, विष्णु अवतार...प्रधानमंत्री मोदी की 25 साल की जनसेवा पर दुनियाभर के नेताओं ने क्या-क्या कहा?

Black Sea में मालवाहक जहाज पर हमले के बाद सुरक्षित निकाले गए 3 भारतीय नागरिक

2 महीने, 3 सरप्राइज एलीमेंट: बीजेपी हैरान, पुलिस परेशान, क्या है राहुल गांधी की धप्पा पॉलिटिक्स!

2036 Olympic Games: भारत Rising Together विजन के साथ IOC के सामने पेश करेगा पहली प्रस्तुति