कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2021

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच रविवार को मुठभेड़ शुरू हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर में बांदीपुरा के वटनीरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया।

इसे भी पढ़ें: केरल में मोपला विद्रोह हिन्दुओं का योजनाबद्ध नरसंहार था : आदित्यनाथ

उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान तब मुठभेड़ शुरू हो गयी जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ अभी चल रही है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

प्रमुख खबरें

Dhanteras पर सोने-चांदी की बिक्री 30 फीसदी तक बढ़ने का अनुमान, GJC ने दी जानकारी

Europe में Bomb Threat के बाद सुरक्षा अलर्ट, Wizz Air और Ryanair की उड़ानों के रूट बदले

तमाम आपत्तियां खारिज, BJP उम्मीदवार Hardeep Singh Puri निर्विरोध पहुंचे Rajya Sabha

दिल्ली की जहरीली हवा के आगे झुका BCCI, 13 दिसंबर को होने वाला India vs Sri Lanka 1st ODI विशाखापत्तनम शिफ्ट