जम्मू और कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकियों की मुठभेड़, तीन आतंकवादी मारे गये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2022

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ रातभर चली मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के तीन आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दक्षिण-कश्मीर स्थित पुलवामा जिले के द्रबगाम इलाके में शनिवार रात मुठभेड़ शुरू हुई और देर रात होने से पहले एक आतंकवादी मारा गया, जबकि रविवार सुबह शुरू हुई गोलीबारी में दो और आतंकवादी मारे गये। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रात के समय इलाके में जबरदस्त घेराबंदी की गयी थी, ताकि आतंकवादियों को फरार होने से रोका जा सके। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि तीनों आतंकी स्थानीय निवासी थे और आतंकवादी संगठन लश्कर से जुड़े थे।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनसेवा के 25 वर्ष किए पूरे, दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा

Mathura के वृंदावन गुरुकुलम में पानी की टंकी साफ करते समय 4 छात्रों की मौत

Sensex 460 अंक फिसला, RBI नीतिगत फैसले से पहले Nifty भी 22610 पर लुढ़का

Nagaland में गोली लगने से Assam Rifles के जवान वी. तेजा की मौत, ओडिशा में शोक