कश्मीर के कुलगाम और पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, छह आतंकवादी ढेर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2021

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और पुलवामा जिले में दो अलग-अलग जगह पर हुई मुठभेड़ में छह आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने कुलगाम जिले के जोदार इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान से लायी गई 22 पैकेट हेरोइन जब्त, चार आरोपी हिरासत में

आखिरी रिपोर्ट मिलने तक सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए थे। अधिकारी ने बताया कि पुलवामा जिले के पुचल इलाके में भी मुठभेड़ हुई जिसमें दो आतंकवादी मारे गए। घटना पर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

प्रमुख खबरें

डिजिटल बैंक दिवालिया होने पर Paraguay के राष्ट्रपति Santiago Peña ने दिया इस्तीफा

Video | Manish Malhotra की दिवाली पार्टी में छाए Abhishek Bachchan-Aishwarya Rai, पैपराज़ी के सामने एक-दूसरे से नजरें नहीं हटा पाए गुरु फेम कपल, देखें खास तस्वीरें और लव स्टोरी

AISTA की मांग, Sugar का न्यूनतम विक्रय मूल्य बढ़ाकर 42 रुपये प्रति किलो करे सरकार

Georgia House of Representatives में चुने जाने वाले पहले सिख बने भारतीय-अमेरिकी Jyoth Singh