जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सैनिक घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2022

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने कुलगाम के ब्रयीहार्ड कठपोरा में घेराबंदी करके तलाशी अभियान शुरू किया।

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा में आप सदस्य संजय सिंह शुक्रवार तक निलंबित, कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान उस समय मुठभेड़ में बदल गया, जब आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। ऐसा प्रतीत होता है कि आतंकवादी मौके से फरार होने में सफल रहे हैं और उनकी धर-पकड़ के लिए तलाशी अभियान जारी है।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर