जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2019

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों के मौजूद होने की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के दारगाड सुगन इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू किया।

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों के तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है।

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370, 35ए नहीं हटा सकते मोदी: फारुक अब्दुल्ला

बताया जाता है कि इलाके में सेना द्वारा आतंकियों को तलाशने के लिए ऑपरेशन चलाया गया था। ऑपरेशन की खबर फैलते ही स्थानीय युवा सड़कों पर उतर आए थे और जमकर पत्थरबाजी करने लगे। हालात काबू से बाहर होता देख सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले दागे। इस बीच आतंकी मौके से भाग निकले थे। इसके बाद ऑपरेशन करीब बारह घंटे बाद स्थगित कर दिया गया था।

प्रमुख खबरें

Aishwary Tomar, Niraj Kumar और Rudrankksh Patil की भारतीय Shooting Team ने जीता Silver

मणिपुर में फिर 6 महीने AFSPA, नागालैंड के 9 जिले अशांत क्षेत्र घोषित, MHA ने जारी की अधिसूचना

Asian Games 10000m Race में Gulveer Singh ने जीता Silver Medal

Bangladesh ने UN में कहा- हम मुस्लिमों से परेशान, पूरा भारत हैरान!