जम्मू-कश्मीर के हंजीपोरा में मुठभेड़, 2-3 आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका, एक ढेर

By अनुराग गुप्ता | Jun 25, 2021

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां के हंजीपोरा इलाके में सुरक्षाकर्मियों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक आतंकवादी के मारे जाने की खबर सामने आई। हालांकि 2-3 आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है।  

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के नौगाम में आतंकवादियों ने पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या की 

हिजबुल आतंकी ढेर

इससे पहले शोपियां जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल का एक आतंकवादी मारा गया था। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया था कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के शिरमल क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की एक गुप्त सूचना पर सुरक्षाबलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने बताया था कि आतंकवादियों की मौजूदगी का पता चलने के बाद उन्हें आत्मसमर्पण के लिए एक मौका दिया गया। हालांकि, आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। 

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी