J&K के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, खुफिया सूचना के आधार पर हुई घेराबंदी

By अनुराग गुप्ता | Jan 12, 2022

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के परिवान इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ हुई। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इसकी जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिली, जिसके बाद इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। इसी बीच आतंकवादियों ने गोलीबारी की। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन आतंकवादी ढेर

दो आतंकवादी किए थे ढेर

इससे पहले कुलनाम में रविवार को सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली थी। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने कुलगाम जिले के हसनपुरा गांव में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चला दीं, जिसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया था। इस दौरान सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की थी।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup: Iran का गंभीर आरोप, US ने टीम को मैच के तुरंत बाद देश छोड़ने को कहा!

Monsoon Travel Tips: बारिश में भी आपकी ट्रैवलिंग होगी Super Safe, बस अपने बैग में रख लें ये 7 Life Saver चीजें

FIFA World Cup 2026: कॉम्पिटिटिव एनिमल Messi फिर मैदान पर, Argentina को दूसरी ट्रॉफी की उम्मीद

Health Tips: आखिर रात को ही क्यों लगती है मिठाई और स्नैक्स की तलब, जानिए पूरा सच