मुठभेड़ मामला: राहुल ने बोला शाह पर हमला, स्मृति ईरानी ने किया पलटवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2018

नयी दिल्ली। सोहराबुद्दीन शेख और तुलसीराम प्रजापति की कथित फर्जी मुठभेड़ के संदर्भ में सीबीआई के एक प्रमुख जांच अधिकारी के इकबालिया बयान संबंधी खबर को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर हमला बोला और कहा कि शाह सच से नहीं भाग सकते। इस पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि क्या‘झूठ की मशीन’ और ‘बेल धारक’ को याद नहीं है कि शाह बरी किए जा चुके हैं।

गांधी पर पलटवार करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा, ‘‘झूठ की मशीन राहुल गांधी फिर से ऐक्शन में आ गए हैं। वह जानते हैं कि अदालत श्री अमित शाह को 2014 में बरी कर चुकी है। अदालत ने यह भी कहा था कि राजनीतिक कारणों से सीबीआई ने अमित शाह को फंसाया था। राहुल बताएंगे कि संप्रग सरकार में किसके आदेश पर यह हुआ था?’’ उन्होंने पूछा , ‘‘क्या नेशनल हेराल्ड लूट ‘बेल धारक’ राहुल गांधी को यह याद नहीं है कि उन्होंने अमित भाई को बरी किए जाने को चुनौती देने के लिए (कपिल) सिब्बल को भेजा था और याचिका खारिज हो गई?’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि अगर राहुल गांधी ने जिंदगी में एक बार भी गीता खोली होती तो वह इस तरह के कोरे झूठ में नहीं पड़ते।’’ गौरतलब है कि इस मामले में अमित शाह और कुछ अन्य लोग बरी हो चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Congress का PM Modi पर आरोप, 2024 के बाद SSR रोककर Gen-Z के वोटिंग अधिकार को किया प्रभावित

एशियाई खेलों में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने 10m Air Pistol में जीता Gold

भारत के साथ संबंध बेहतरीन, राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बीच व्यावहारिक रुख अपना रहा Nepal: शिशिर खनाल

Joshna Chinappa और सेंथिलकुमार की जोड़ी Asian Games के सेमीफाइनल में, पदक किया पक्का