Jammu-Kashmir: डोडा में मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर, पहाड़ पर छिपे चौथे टेररिस्ट की तलाश जारी

By अंकित सिंह | Jun 26, 2024

जम्मू-कश्मीर में डोडा जिले के गंदोह इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच भीषण मुठभेड़ के बाद तीन आतंकवादी मारे गए। वहीं, एक की तलाश अभी भी जारी है। माना जा रहा है कि ये आतंकवादी घाटी में सेना और पुलिस पर हुए हालिया हमलों में शामिल थे। मुठभेड़ स्थल से अमेरिका निर्मित एम4 कार्बाइन सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। जम्मू-कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने कहा कि पुलिस को आज सुबह तलाशी अभियान शुरू करने पर तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिली। 

इसे भी पढ़ें: Emergency के दिनों की याद में BJP ने Kashmir में मनाया Black Day, विरोध प्रदर्शन भी किया

वहीं, उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिन्द्र कुमार ने जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले का दौरा किया और क्षेत्र के सुरक्षा हालात की समीक्षा की। कुमार ने 16 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा और जनरल ऑफिसर कमांडिंग रोमियो फोर्स के साथ क्षेत्र का दौरा किया। सेना कमांडर का यह दौरा रियासी में नौ जून को तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पर हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

Israel में भारतीय समुदाय ने धूमधाम से मनाया Independence Day, राजदूत जे.पी. सिंह भी हुए शामिल

Durand Cup के सेमीफाइनल में पहुंची SC Delhi, 19 अगस्त को East Bengal FC से होगी भिड़ंत

Sicily के संग्रहालय से Antonello da Messina की 4 पेंटिंग चोरी हुईं

Jared Kushner ने Gaza शांति योजना पर हमास प्रमुख से बात की, इजराइली पीएम से भी मुलाकात तय