Jammu and Kashmir | कुलगाम में 'ऑपरेशन गुद्दर' जारी! आतंकियों से लोहा लेते दो वीर जवान शहीद, सुरक्षाबलों ने मारे 2 आतंकवादी

By रेनू तिवारी | Sep 09, 2025

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम ज़िले में सोमवार को आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए और एक अन्य घायल हो गया। यह मुठभेड़ गुद्दर के जंगल में भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान हुई। 'ऑपरेशन गुद्दर' नाम का यह अभियान विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर शुरू किया गया था। इस मुठभेड़ में सेना के तीन जवान घायल हो गए, जिनमें से दो की बाद में अस्पताल में मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा में बाढ़ का असली गुनहगार कौन? सुरजेवाला ने नायब सैनी सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

 

तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाए जाने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए, जिनकी पहचान सूबेदार प्रभात गौड़ और लांस नायक नरेंद्र सिंधु के रूप में हुई। इसके अलावा सेना का एक मेजर भी घायल हो गया। बाद में गौड़ और सिंधु की मौत हो गई, जबकि मेजर की हालत स्थिर बताई गई है। सेना की कश्मीर स्थित चिनार कोर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वह ‘‘देश के लिए कर्तव्य निभाते हुए बहादुर सैन्यकर्मियों सूबेदार प्रभात गौड़ और लेफ्टिनेंट कमांडर नरेंद्र सिंधु के सर्वोच्च बलिदान का सम्मान करती है। उनका साहस और समर्पण हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा।’’

जम्मू कश्मीर पुलिस को खुफिया सूचना मिलने के बाद सोमवार को भारतीय सेना, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने कुलगाम के गुडार जंगल में संयुक्त तलाश अभियान चला था। सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और आतंकवादियों को ललकारा, ‘जिसके बाद दोनों ओर से भीषण गोलीबारी हुई। मारे गए आतंकवादियों में से एक स्थानीय था। वहीं एक अन्य आतंकी के पाकिस्तानी होने का संदेह है जिसका कोड नाम ‘रहमान भाई’ था। पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने गुडार में मुठभेड़ स्थल का दौरा किया, साथ ही उन्होंने सेना के नेतृत्व में संयुक्त अभियान की सराहना की।

प्रमुख खबरें

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प

Donald Trump का सनसनीखेज दावा, Iran ने दिया था Supreme Leader बनने का Offer!

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित