By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2022
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद, सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के नैना बटपुर इलाके की घेराबंदी कर वहां तलाश अभियान शुरू किया।