दिल्ली सरकार ने आंगनबाड़ी वर्करों पर लगाया एस्मा, एक जनवरी से हड़ताल पर कर्मचारी

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Mar 10 2022 10:34AM
दिल्ली के उपराज्यपाल ने आंगनवाड़ी सेविकाओं की हड़ताल पर रोक लगाने के लिए एस्मा लागू किया है।बता दें कि,दिल्ली राज्य आंगनवाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन मानदेय में वृद्धि, काम के सम्मानजनक घंटे और सरकारी कर्मचारियों का दर्जा दिये जाने की मांग को लेकर एक जनवरी से हड़ताल पर हैं।
नयी दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने आंगनवाड़ी सेविकाओं द्वारा दी जाने वाली सेवाओं को आवश्यक करार देते हुए बुधवार को छह महीने के लिए आवश्यक सेवा रखरखाव कानून (एस्मा) लागू कर उनके हड़ताल पर जाने पर रोक लगा दी।
इसे भी पढ़ें: पंजाब में सामने आए अजीबोगरीब रुझान, सभी पूर्व और मौजूदा मुख्यमंत्री चल रहे हैं पीछे
दिल्ली राज्य आंगनवाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन मानदेय में वृद्धि, काम के सम्मानजनक घंटे और सरकारी कर्मचारियों का दर्जा दिये जाने की मांग को लेकर एक जनवरी से हड़ताल पर हैं। यूनियन ने उपराज्यपाल के इस फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि वह इसके खिलाफ बृहस्पतिवार को अदालत का रुख करेगा।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़















