कठुआ में गैंगस्टर के साथ मुठभेड़, घायल पुलिस सब-इंस्पेक्टर की मौत, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

By अभिनय आकाश | Apr 03, 2024

गैंगस्टरों और पुलिस के बीच गोलीबारी की घटना के दौरान घायल हुए पुलिस सब-इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने कठुआ के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रात करीब 10.35 बजे कठुआ के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) परिसर में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच गोलीबारी हुई, जिसके परिणामस्वरूप एक पीएसआई दीपक शर्मा घायल हो गए और गोलीबारी में एक गैंगस्टर की मौत हो गई। 

इसे भी पढ़ें: Jammu-Kashmir: कांग्रेस नेता सहित आठ और उम्मीदवारों ने उधमपुर लोकसभा सीट से नामांकन किया

दीपक शर्मा के सिर में चोट लगी जबकि 40 वर्षीय विशेष पुलिस अधिकारी अनिल कुमार को भी चोटें आईं. प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें शुरू में कठुआ के जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में पठानकोट के अमनदीप अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान शर्मा की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उनके शव को कठुआ के जीएमसी अस्पताल ले जाया गया है। बता दें कि सब इंस्पेक्टर पद पर नियुक्त दीपक शर्मा ने करीब ढेड़ वर्ष पहले शादी की थी। दीपक के बलिदान होने की सूचना मिलने पर पूरे इलाके में गम की लहर दौड़ गई है।


प्रमुख खबरें

Rohit Sharma Retirement | मैं अभी नहीं जा रहा! सेलेक्टर्स के संन्यास वाले फरमान से नाखुश रोहित शर्मा, वर्ल्ड कप 2027 को लेकर जंग छिड़ी

विदेशी पूंजी प्रवाह से Rupee में मजबूती, US Dollar के सामने 94.26 पर पहुंचा

Hathnikund Barrage Accident | हथिनीकुंड बैराज में सैन्य अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा, यमुना में बहे आर्मी जवान का शव सहारनपुर में मिला | Video

Kaushambi पटाखा फैक्ट्री Blast: वांछित आरोपी आदिल Encounter के बाद गिरफ्तार