छत्तीसगढ़ में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़, सात नक्सली ढेर

By अभिनय आकाश | May 23, 2024

पुलिस ने कहा कि गुरुवार को छत्तीसगढ़ में नारायणपुर-बीजापुर अंतर-जिला सीमा के पास एक जंगल में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में सात नक्सली मारे गए। नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रभात कुमार ने कहा कि मुठभेड़ सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी और रुक-रुक कर गोलीबारी जारी थी। एसपी ने कहा कि अब तक गोलीबारी में "माओवादी वर्दी" में सात नक्सली मारे गए हैं।

इसे भी पढ़ें: Chhattisgarh के कोरबा में मृत तेंदुआ मिला, शरीर के कई अंग गायब

30 अप्रैल को नारायणपुर और कांकेर जिलों की सीमा पर एक जंगल में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में तीन महिलाओं सहित दस नक्सली मारे गए थे। 16 अप्रैल को, सुरक्षा बलों ने कांकेर जिले में गोलीबारी के दौरान 29 नक्सलियों को मार गिराया था। उन्होंने बताया कि 10 मई को बीजापुर जिले के पिडिया गांव के पास सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गये. हालाँकि, स्थानीय ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने दावा किया था कि पिडिया के पास मारे गए लोग नक्सली नहीं थे और मुठभेड़ फर्जी थी।

प्रमुख खबरें

Akhilesh Yadav ने आजम खान के ठिकानों पर ED raid पर सवाल उठाए, भाजपा से भी कार्रवाई मांगी

Kolkata Hotel Fire में पत्रकार Debashish Datta की मौत, परिवार के 3 सदस्य भी मारे गए

FIH World Cup में India ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया और अगले दौर में जगह बनाई

Katra-Banihal रेल खंड पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़कर 100 km/h हुई, मिली मंजूरी