Katra-Banihal रेल खंड पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़कर 100 km/h हुई, मिली मंजूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 20, 2026

उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल के तहत कटरा और बनिहाल के बीच 111 किलोमीटर लंबे नए ब्रॉडगेज रेल खंड पर ट्रेनों की अधिकतम स्वीकार्य गति बढ़ाकर 100 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह 111 किलोमीटर लंबा कटरा-बनिहाल रेल खंड महत्वाकांक्षी उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना का एक महत्वपूर्ण और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण हिस्सा है।

जम्मू के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक उचित सिंघल ने कहा कि रफ्तार बढ़ने से यात्रा के समय में कमी आएगी और जम्मू-कश्मीर का संपर्क और मजबूत होगा। उन्होंने कहा, गति में इस बढ़ोतरी से न केवल यात्रा का समय कम होगा, बल्कि जम्मू-कश्मीर का संपर्क भी मजबूत होगा। यात्रियों को तेज, सुरक्षित और अधिक आरामदायक यात्रा सुविधाएं मिलेंगी।

इससे क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए लगातार प्रतिबद्ध है।

प्रमुख खबरें

DoT ने 9 SIM card की सीमा पार करने पर नया कनेक्शन न देने का दिया निर्देश

Israel election पर फलस्तीनी राजदूत Abu Shawesh का आरोप, गोलियों के दम पर शासन चुन रहा इजराइल

SEBI ने Dhenu Buildcon के 1,000 करोड़ रुपये के कथित कर्ज मामले में आवंटियों पर रोक लगाई

Horizon Industrial Parks का IPO 1.45 गुना भरा, 2,600 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी