Weekend Holiday Plan: Weekend पर बोरियत खत्म! Delhi-NCR के पास ये Secret Hill Station है आपका बेस्ट ऑप्शन

By अनन्या मिश्रा | Mar 25, 2026

काफी लोगों को घूमने का शौक होता है और उनका एक सपना होता है कि वह दुनिया की हर जगह को एक्सप्लोर करना चाहते हैं। फिर चाहे कोई माउंटेन हो, रहस्यमयी जगह हो या फिर समुद्र तट हो। लोगों को इन जगहों पर घूमने का एक अलग क्रेज रहता है। ऐसे में अगर आप भी घूमने की चाहत रखते हैं, तो आप भी इस वीकेंड कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Train Ticket Booking में न करें ये गलती, जानिए Upper Berth और Lower Berth में क्या है बेस्ट चॉइस?

वनबाग सरिस्का

बता दें कि हम जिस जगह की बात कर रहे हैं, वह राजस्थान के अलवर जिले में स्थित वनबाग सरिस्का है। इस वीकेंड आप इस खूबसूरत जगह को एक्सप्लोर करने के लिए जा सकते हैं। वहीं इस जगह के बारे में ज्यादातर लोगों को पता नहीं है।

यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपका मन जीत लेगी। यहां पर सुंदर माउंटेंस को देख सकते हैं। वहीं इंडोर और आउटडोर गेम्स के लिए भी यह जगह काफी अच्छी है। वहीं यहां पर आपको स्वीमिंग पूल की भी सर्विस मिलेगी।

बारा कैंप और रेस्ट्रो

वहीं आप दूसरे दिन बारह कैंप और रेस्ट्रो में भी एंजॉय कर सकते हैं। यहां पर आप कैंपेन का मजा ले सकते हैं। इसके बाद आपकी सुबह काफी सुंदर माउंटेंस का नजारा और मन को मोह लेने वाले सनराइज के साथ होगी। यहां पर भी आप इनडोर और आउटडोर दोनों तरह के गेम खेल सकते हैं।

इन दोनों जगहों पर आपको एकदम अलग माहौल और प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव मिलेगा। अगर आपके घर पर भी कोई पालतू जानवर है, तो आप उसको यहां लेकर आ सकते हैं। क्योंकि यह जगह एनिमल फ्रेंडली है।

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद