शेरों की धरती...इथोपिया की संसद में पीएम मोदी का भाषण सुन हिल गए दुश्मन!

By अभिनय आकाश | Dec 17, 2025

प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को कहा कि उन्हें इथियोपिया में घर जैसा महसूस होता है, क्योंकि यह देश और उनका गृह राज्य गुजरात दोनों ही शेरों का घर हैं। उन्होंने यह टिप्पणी इथियोपिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए की। गौरतलब है कि यह विश्व की 18वीं संसद थी जहां प्रधानमंत्री मोदी ने भाषण दिया। उन्होंने कहा कि आज आपके समक्ष उपस्थित होना मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य का क्षण है। शेरों की भूमि इथियोपिया में होना अद्भुत है। मुझे यहाँ घर जैसा महसूस हो रहा है क्योंकि मेरा गृह राज्य, भारत का गुजरात भी शेरों की भूमि है। प्रधानमंत्री मोदी ने इथियोपिया की लोकतांत्रिक यात्रा की सराहना की और भारत की जनता की ओर से मित्रता का संदेश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि भारत का राष्ट्रगान और इथियोपिया का राष्ट्रगान दोनों ही लोगों को अपनी मातृभूमि पर गर्व करने के लिए प्रेरित करते हैं।

इसे भी पढ़ें: 7 साल पीछे चलने वाले देश में अचानक गूंजा वंदे मातरम, दोनों हाथ उठाकर ताली बजाने लगे मोदी, Video वायरल

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय कंपनियां इथियोपिया में सबसे बड़े विदेशी निवेशकों में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि विकासशील देश होने के नाते, भारत और इथियोपिया दोनों एक-दूसरे से बहुत कुछ सीख सकते हैं और एक-दूसरे को बहुत कुछ दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियां इथियोपिया में सबसे बड़े निवेशकों में शामिल हैं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में 5 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है और 75,000 से अधिक रोजगार सृजित किए हैं। हमने भारत-इथियोपिया द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जाने का निर्णय लिया है।

प्रमुख खबरें

Karnataka कैबिनेट और राज्यसभा उम्मीदवारों पर Rahul Gandhi, Kharge ने Delhi में किया मंथन

India-Oman FTA लागू, भारतीय Exports के लिए Middle East का दरवाजा खुला, Zero-Duty का मिलेगा लाभ

Travel के दौरान Motion Sickness से हैं परेशान? Summer Trip पर आजमाएं ये 8 रामबाण उपाय

Indonesia Open में PV Sindhu का शंखनाद, Kidambi Srikanth पहले दौर में ही बाहर।