भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में विफल रहने पर इंजीनियर ने की आत्महत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2021

नोएडा। जनपद गौतम बुद्ध नगर के थाना बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी- 2 में रहने वाले एक इंजीनियर ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं होने के कारण पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। थाना बिसरख की प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बताया कि मूल रूप से रायबरेली जनपद के रहने वाले अनूप सिंह थाना बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी- 2 में रहते थे और एक आईटी कंपनी में इंजीनियर होने के साथ ही वह भारतीय प्रशासनिक सेवा की तैयार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बीती रात अनूप सिंह ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं पर राहुल का निशाना, कहा- डरने वाले को बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में पास ना होने की वजह से परेशान रहने और यह कदम उठा लेने का जिक्र है। वहीं, थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 56 में रहने वाली एक नवविवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला सामने आया है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र बोर्डः दसवीं का परिणाम घोषित, 99.95 फीसदी विद्यार्थी हुए पास

मृतका के ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि उसने पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, जबकि मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना सेक्टर 58 के थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 56 के सी- ब्लॉक में रहने वाले कुणाल कुमार की 2021 के अप्रैल माह में ज्योति से शादी हुई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Thane Court ने बच्ची से दुष्कर्म के दोषी चौकीदार को सुनाई अंतिम सांस तक उम्रकैद

Xi Jinping, Trump और Putin की ऐतिहासिक बैठक की तैयारी में जुटा China

Ghaziabad की Vasundhara पुलिस चौकी में देर रात धमाका, डिलीवरी एजेंट घायल

Punjab में Congress और AAP की जंग स्वाभाविक, Derek OBrien बोले- BJP को खुश होने की जरूरत नहीं