इंजीनियर राशिद को राहत, संसद सत्र में भाग लेने के लिए मिली 2 दिन की हिरासत पैरोल

By अंकित सिंह | Feb 10, 2025

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के सांसद इंजीनियर रशीद को दो दिन की हिरासत पैरोल दे दी, जिन्हें यूएपीए के तहत दर्ज आतंकी फंडिंग मामले में हिरासत में लिया गया है। राशिद ने संसदीय बजट सत्र में भाग लेने के लिए हिरासत पैरोल की मांग की थी। न्यायमूर्ति विकास महाजन ने आदेश सुनाते हुए कहा कि इस मामले के अजीबोगरीब तथ्यों को देखते हुए 2 दिनों के लिए कस्टडी पैरोल दी जा रही है... शर्तें लगाई गई हैं। कोर्ट ने राशिद को 11 और 13 फरवरी के लिए कस्टडी पैरोल दी है।

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने Income Tax Bill को मंजूरी दी, संसद की मंजूरी के बाद रिटर्न दाखिल करना आसान हो जाएगा

रशीद ने इससे पहले उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि पिछले साल लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) अदालत द्वारा उनकी जमानत याचिका पर विचार करने के बाद उन्हें अधर में छोड़ दिया गया था, क्योंकि वह विशेष एमपी/एमएलए अदालत नहीं है। अंतरिम राहत के तौर पर उन्होंने अभिरक्षा पैरोल दिये जाने का अनुरोध किया है। एनआईए की ओर से पेश वकील ने अभिरक्षा पैरोल दिए जाने का विरोध करते हुए कहा कि रशीद को संसद में उपस्थित होने का कोई निहित अधिकार नहीं है और उन्होंने राहत मांगते समय कोई “विशिष्ट उद्देश्य” नहीं दिखाया है। एजेंसी ने सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी जताई थीं। एनआईए द्वारा 2017 के आतंकी-वित्तपोषण मामले में गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किए जाने के बाद रशीद 2019 से यहां तिहाड़ जेल में बंद हैं।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प