इस रणनीति के तहत भारत के खिलाफ उतरेगा इंग्लैंड, जो रूट ने किया खुलासा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2019

बर्मिंघम। इंग्लैंड के जो रूट का मानना है कि रविवार को भारत के खिलाफ विश्व कप के महत्वपूर्ण मुकाबले में मेजबान टीम को धैर्य रखना होगा और हड़बड़ी दिखाने से बचना होगा। मंगलवार को लार्ड्स पर आस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी हार इंग्लैंड की घरेलू सरजमीं पर हो रहे टूर्नामेंट में तीसरी हार थी और इससे टीम की सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीदों को झटका लगा है।

इसे भी पढ़ें: गेंदबाजी कोच भरत अरुण बोले, कोहली की तुलना धोनी से करना ठीक नहीं

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान रूट ने कहा, ‘‘निजी तौर मुझे लगता है कि अगले दो मैचों में हमें धैर्य के साथ खेलना होगा क्योंकि ये मैच काफी भावनात्मक हो सकते हैं, विशेषकर एजबस्टन के माहौल को देखते हुए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारा विश्वास है कि हम अब भी सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने में सक्षम हैं और जब ऐसा होगा तो यह मायने नहीं रखेगा कि आप कैसे वहां तक पहुंचे क्योंकि यहीं से टूर्नामेंट की असली शुरुआत होगी।’’

प्रमुख खबरें

ट्रेडमिल पर खूब पसीना बहाने के बाद भी नहीं मिल रहा फायदा? कहीं ये गलतियां तो नहीं कर रहीं

नेतन्याहू ने जेब से क्या निकाला, UN से भागे 77 देश, बैठा रहा भारत!

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Lucknow में Congress कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प

टमाटर की ग्रेवी हो गई जरूरत से ज्यादा खट्टी? ये उपाय आएंगे काम