आईपीएल का नया कार्यक्रम आने पर नहीं खेल सकेंगे इंग्लैंड के क्रिकेटर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2021

लंदन। इंग्लैंड क्रिकेट टीम का जून के बाद कार्यक्रम काफी व्यस्त है और अगर आईपीएल के बचे हुए मैच इस साल नये सिरे से आयोजित होते हैं तो इंग्लैंड के क्रिकेटर नहीं खेल सकेंगे। ईसीबी के क्रिकेट निदेशक एशले जाइल्स ने यह जानकारी दी। आईपीएल बायो बबल में कोरोना संक्रमण के मामले आने के बाद लीग पिछले सप्ताह अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दी गई। अब इसे या तो सितंबर के आखिर में टी20 विश्व कप से पहले या नवंबर के मध्य में आयोजित किया जा सकता है। इंग्लैंड के शीर्ष क्रिकेटर दोनों समय व्यस्त होंगे। उन्हें सितंबर और अक्टूबर में बांग्लादेश और पाकिस्तान जाना है जबकि टी20 विश्व कप के ठीक बाद एशेज श्रृंखला खेली जायेगी।

इसे भी पढ़ें: भारत में 2022 एएफसी महिला एशियाई कप के क्वालीफाइंग राउंड का ड्रॉ स्थगित

जाइल्स ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा ,‘‘ हमारा एफटीपी शेड्यूल काफी व्यस्त है। पाकिस्तान और बांग्लादेश का दौरा है।’’ आईपीएल की विभिन्न टीमों में इंग्लैंड के 11 क्रिकेटर भाग ले रहे हैं। जाइल्स ने कहा ,‘‘हमें नहीं पता कि आईपीएल के बाकी मैचों का शेड्यूल क्या होगा और ये कब और कहां होंगे। इस सत्र में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैचों से हमारा कार्यक्रम काफी व्यस्त है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हमें टी20 विश्व कप और उसके बाद एशेज श्रृंखला खेलनी है। अपने खिलाड़ियों के कार्यभार का भी ध्यान रखना है।’’

इसे भी पढ़ें: कोरोना के कारण तेलंगाना ने 12 मई से 10 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की

जाइल्स ने इन सुझावों को खारिज किया कि ईसीबी ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है जिसने पहले कहा था कि आईपीएल खेलने के कारण उसके खिलाड़ी जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से बाहर रह सकते हैं। जाइल्स ने कहा ,‘‘ न्यूजीलैंड का परिदृश्य अलग था। उस श्रृंखला का कार्यक्रम जनवरी के आखिर में बना था और तब तक खिलाड़ियों को आईपीएल खेलने के लिये अनापत्ति प्रमाण पत्र मिल चुके थे।

प्रमुख खबरें

Dubai में Drone धमाके से दहशत, Iran के हमलों के बीच खाड़ी देशों में बढ़ा तनाव

Kolkata की सड़कों पर Mamata Banerjee, गैस संकट और महंगाई पर केंद्र के खिलाफ हल्ला बोल

Jammu में जानलेवा हमला, अब Srinagar Court का शिकंजा, Farooq Abdullah के खिलाफ वारंट

World Cup का न्योता या चेतावनी? Trump ने Iran की Football Team को लेकर कही बड़ी बात