भारत के खिलाफ सीरीज में अधिक खिलाड़ियों को होना पड़ेगा अंदर-बाहर: एंडरसन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2021

लंदन। इंग्लैंड की तरफ से सबसे अधिक टेस्ट मैच खेलने वाला खिलाड़ी बनने की राह पर खड़े तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कहा कि भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दौरान अधिक खिलाड़ियों को रोटेशन (कुछ खिलाड़ियों को विश्राम देकर उनके स्थान पर नये खिलाड़ियों को रखना) की नीति से गुजरना पड़ सकता है क्योंकि मैचों के बीच विश्राम का बहुत अधिक मौका नहीं मिलेगा। एंडरसन ने दुनिया में सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं। उनके नाम पर 160 मैचों में 614 विकेट दर्ज हैं और वह जल्द ही इंग्लैंड की तरफ से सर्वाधिक टेस्ट मैच खेलने वाले क्रिकेटर बन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: तोक्यो ओलंपिक पर कोरोना का ग्रहण! जापान बढ़ाएगा आपातकाल

एंडरसन हालांकि गर्मियों के इस सत्र में सभी सात टेस्ट मैच खेलना चाह​ते हैं। उन्होंने कहा, हां, मैं इन गर्मियों में सभी सात टेस्ट मैचों में खेलना पसंद करूंगा। भारत के​ खिलाफ पांच टेस्ट मैच और उससे पहले न्यूजीलैंड से दो टेस्ट मैच होने हैं। उसके बाद एशेज होगी। इसलिए हम इस सत्र की अच्छी शुरुआत करना चाहते हैं। एंडरसन ने कहा, इसलिए यदि हम अपनी मजबूत टीम का चयन करते हैं तो यह माना जा सकता है कि हम दोनों (एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड) उसमें शामिल होंगे और हम दोनों एक साथ नयी गेंद संभालना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा, हमने एक दूसरे को संदेश भेजे कि यदि हम दोनों साथ में खेलते हैं तो अच्छा होगा। इसका फैसला पूरी तरह से कप्तान और कोच पर निर्भर करेगा। एंडरसन को प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 1000 विकेट पूरे करने के लिये केवल आठ विकेट की जरूरत है। उन्होंने कहा, 1000 विकेट बहुत अधिक लगता है। वर्तमान समय में मैं नहीं जानता कि प्रथम श्रेणी क्रिकेट में इतने अधिक विकेट हासिल करना संभव है। जितनी अधिक क्रिकेट खेली जा रही है उसमें गेंदबाजों का करियर बहुत लंबा नहीं लगता। इसके अलावा बहुत अधिक टी20 क्रिकेट भी खेली जा रही है।

प्रमुख खबरें

राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग पर नेशनल कॉन्फ्रेंस श्रीनगर और जम्मू में भाजपा दफ्तरों का घेराव करेगी

Novak Djokovic के 20 साल के दबदबे का अंत, Mariano Navarone ने Grand Slam में किया बड़ा उलटफेर

इजरायल-ग्रीस की बड़ी डील, बौखलाया पाकिस्तान पहुंचा तुर्किए

US-Iran Tension के बीच Crude Oil की कीमतों में भारी उछाल, $92 के पार पहुंचा Brent Crude का भाव