एशेज के पहले दो टेस्ट के लिये इंग्लैंड कोचिंग स्टाफ से जुड़ेंगे ट्रैस्कोथिक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2019

लंदन। पूर्व सलामी बल्लेबाज मार्कस ट्रैस्कोथिक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक अगस्त से शुरू होने वाली एशेज श्रृंखला के पहले दो टेस्ट मैचों के लिये इंग्लैंड के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा होंगे। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि एजबेस्टन और लार्ड्स में होने वाले पहले दो मैचों के लिये इंग्लैंड का अभ्यास सत्र 43 वर्षीय ट्रैस्कोथिक की निगरानी में चलेगा। 

इस पूर्व सलामी बल्लेबाज ने 76 टेस्ट मैच खेले हैं और उन्हें 2005 एशेज में केविन पीटरसन के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में याद किया जाता है। उन्हें उसी वर्ष विजडन ने वर्ष का क्रिकेटर चुना था। 

इसे भी पढ़ें: वेस्टइंडीज दौरे के टीम चयन से हैरान हुए सौरव गांगुली, चयनसमिति पर उठाए सवाल

ट्रैस्कोथिक को इंग्लैंड के बल्लेबाजी कोच ग्राहम थोर्प की मदद के लिये कोचिंग स्टाफ से जोड़ा गया है। थोर्प का कंधा चोटिल है और वह बीमारी के कारण मंगलवार को टीम के अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं ले पाये थे। 

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal