PCB डॉक्टरों का मानना, महामारी के बीच पाकिस्तान का इंग्लैंड दौरा टीम के लिए है ‘बड़ा खतरा’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2020

इस्लामाबाद। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान टीम का इंग्लैंड दौरा एक ‘बड़ा जोखिम’ है लेकिन देश को संकट से बाहर निकालने में मदद के नजरिये से यह जरूरी है। पीसीबी केचिकित्सा और खेल विज्ञान के महानिदेशक डा. सोहेल सलीम ने कहा, ‘‘ महामारी के दौरान यह (दौरा) एक बड़ा जोखिम है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमने ऐसा अनुभव (महामारी के दौरान खेलना) नहीं किया है, लेकिन दोनों टीमों के लिए यह नया अनुभव होगा। महामारी का मतलब ही खतरा होता है, लेकिन उन्हें (खिलाड़ियों) लोगों का मनोरंजन कराने वाला माना जाता है।’’ सलीम ने कहा कि यूरोप में फुटबॉल शुरू होने से उन्हेंप्रोत्साहन मिला, जहां जर्मनी में बुंदेसलीगा और इंग्लैंड में प्रीमियर लीग के मैचों को खाली स्टेडियमों में खेला जा रहा।

प्रमुख खबरें

ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द