Hindi Vs English: अंग्रेजी शर्म नहीं, शक्ति है, अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

By अभिनय आकाश | Jun 20, 2025

गृह मंत्री अमित शाह के अंग्रेजी को लेकर दिए बयान के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि भाषा कोई बाधा नहीं बल्कि एक पुल है जो हर बच्चे को समान अवसर प्रदान करती है, हालांकि भाजपा-आरएसएस नहीं चाहता कि गरीब इसे सीखें क्योंकि यह उन्हें सवाल पूछने का अधिकार देता है। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि भारत की हर भाषा में आत्मा, संस्कृति, ज्ञान है, जिसे संजो कर रखना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि हर बच्चे को अंग्रेजी सिखाने की जरूरत है क्योंकि यह “एक ऐसे भारत का मार्ग है जो दुनिया के साथ प्रतिस्पर्धा करता है, जो हर बच्चे को समान अवसर देता है। 

इसे भी पढ़ें: साई सुदर्शन का टेस्ट डेब्यू है खास, विराट कोहली से लेकर इन दिग्गजों से है ये कनेक्शन

अब इस पर पलटवार करते हुए राहुल गांधी ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि आज की दुनिया में, अंग्रेज़ी उतनी ही ज़रूरी है जितनी आपकी मातृभाषा - क्योंकि यही रोज़गार दिलाएगी, आत्मविश्वास बढ़ाएगी। भारत की हर भाषा में आत्मा है, संस्कृति है, ज्ञान है। हमें उन्हें संजोना है - और साथ ही हर बच्चे को अंग्रेज़ी सिखानी है। यही रास्ता है एक ऐसे भारत का, जो दुनिया से मुकाबला करे, जो हर बच्चे को बराबरी का मौका दे।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका