By टीम प्रभासाक्षी | Feb 06, 2022
सेंट्रल रेलवे के नागपुर रेलवे स्टेशन के बाहर एक पुराने कोच का इस्तेमाल कर उसे रेस्टोरेंट बना दिया गया है। इस रेस्टोरेंट का नाम है रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स। इस रेस्टोरेंट को लोकल संस्कृति को ध्यान में रखकर बनाया गया है। रेलवे के इस पुराने कोच में मिठाई की रिटेलर हल्दीराम ने रेस्टोरेंट खोला है और इसे हल्दीराम रेस्टोरेंट के नाम से भी जाना जाएगा। इस रेस्टोरेंट में डायनिंग हॉल भी है। रेस्टोरेंट में उत्तर और दक्षिण भारत के मशहूर खाने के आइटम्स मौजूद होंगे।
इस रेस्टोरेंट में आपको रेलवे के शाही संसाधनों का लुफ्त उठाने जैसा अनुभव मिलेगा। आज के यूथ को ध्यान में रखते हुए इस कोच के भीतर रेस्टोरेंट को तैयार किया गया है। यह रेस्टोरेंट्स रेल यात्रियों के साथ साथ यहां आने वाले स्थानीय लोगों को भी अच्छा अनुभव देगा।