बहुत हो गया, कोई मस्जिद नहीं देंगे, ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर बोले ओवैसी

By अभिनय आकाश | Feb 05, 2024

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की टिप्पणी पर बात की कि 'अगर ज्ञानवापी और मथुरा को शांतिपूर्वक मुक्त कर दिया गया तो हिंदू अन्य चीजें भूल जाएंगे और अन्य मुद्दे भी। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की टिप्पणी को 'खुली धमकी' बताते हुए उन्होंने कहा हम अदालतों में लड़ेंगे। अगर दूसरा पक्ष 6 दिसंबर को करना चाहता है, तो हम देखेंगे कि क्या होता है। लेकिन हम एक बार धोखा खा चुके हैं। इतनी आसानी से दोबारा धोखा नहीं खाएंगे। ओवैसी ने कहा कि हम किसी भी मस्जिद को नहीं देने जा रहे हैं, बहुत हो गया. हम कानून की अदालतों में लड़ेंगे। अगर दूसरा पक्ष 6 दिसंबर को ऐसा करना चाहता है तो हम देखेंगे कि क्या होता है।

इसे भी पढ़ें: Gyanvapi में एक और याचिका दाखिल, हिंदू पक्ष ने शेष तहखानों के ASI सर्वेक्षण को लेकर किया वाराणसी कोर्ट का रुख

इसके अलावा, ओवैसी ने ज्ञानवापी स्थल पर लगातार नमाज अदा करने पर प्रकाश डाला, जो बाबरी मस्जिद मामले से विपरीत है, जहां तर्क मुस्लिम प्रार्थनाओं की अनुपस्थिति पर केंद्रित था। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी में हम नमाज अदा करते रहे हैं। बाबरी मस्जिद मामले में तर्क यह था कि आप (मुसलमान) वहां प्रार्थना नहीं कर रहे हैं। यहां हम लगातार प्रार्थना कर रहे हैं। वास्तव में, 1993 के बाद से कोई पूजा नहीं की गई है। ज्ञानवापी मस्जिद के नीचे हिंदू संरचनाओं की खोज की रिपोर्टों के जवाब में ओवेसी ने कहा कि हम राष्ट्रपति भवन की खुदाई शुरू करते हैं, तो हमें कुछ न कुछ मिलेगा। हम सैकड़ों वर्षों से साइट पर नमाज अदा कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Bhagwant Mann का आश्वासन, परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की होगी गहन जांच

Kanpur में फर्जी बैंक शिकायत जांच से खुली 2.66 करोड़ रुपये की Cyber Fraud, दो पकड़े गए

मालेगांव Fast Track Court ने चार साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को सुनाई फांसी

मुंबई में होगी S Jaishankar और Marco Rubio की द्विपक्षीय वार्ता, रक्षा और व्यापार पर रहेगा जोर