By अभिनय आकाश | Nov 21, 2024
सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट रिश्वत मामले में गौतम अडानी और अन्य पर अमेरिकी अभियोजकों द्वारा आरोप लगाए जाने पर, लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि अब यह अमेरिका में बिल्कुल स्पष्ट और स्थापित हो चुका है कि अडानी ने भारतीय कानून और अमेरिकी कानून दोनों को तोड़ा है। राहुल बोल ही रहे थे कि अचानक लाइट चली गई। लाइट के अचानक गोल होने पर राहुल गांधी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और जोर-जोर से हंसने लगे। इसके साथ ही गांधी ने व्यंग्यात्मक ढंग से बिजली कटौती के लिए अडानी पावर, मोदी पावर को जिम्मेदार ठहराया।
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता का उपहास करते हुए एक कहा कि राहुल गांधी वही तीन शब्द दोहराते रहते हैं-अडानी, अंबानी, चोर। आज उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिजली गुल हो गई और इसके लिए भी उन्होंने अडानी और मोदी को जिम्मेदार ठहराया। यह उसका कार्यालय है, उसकी बिजली है! मुझे लगता है कि उनके बगल में बैठे जयराम रमेश ने यह सोचकर बिजली काट दी होगी, 'बहुत हो गया राहुल गांधी।