Enqube Ethicals IPO: 3,000 करोड़ रुपये के निर्गम के लिए सेबी के पास दस्तावेज दाखिल

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 03, 2026

नयी दिल्ली, तीन अगस्त विशेष दवाएं बनाने वाली कंपनी एंक्यूब एथिकल्स ने 3,000 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की मंजूरी के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास दस्तावेज दाखिल किए हैं। दस्तावेजों के मसौदे के मुताबिक, यह सार्वजनिक निर्गम पूरी तरह से प्रवर्तक मेहुल मधुसूदन शाह और मौजूदा शेयरधारक फ्रंटियर इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स पीटीई लिमिटेड की तरफ से बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित होगा। निर्गम से जुटने वाली राशि हिस्सेदारी बेचने वाले शेयरधारकों को जाएगी।

कंपनी की विनिर्माण इकाइयों को 11 नियामकीय प्राधिकरणों से मान्यता हासिल है, जिनमें अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) एवं यूरोपीय संघ का जीएमपी भी शामिल हैं। कंपनी 160 से अधिक दवा कंपनियों को शोध से लेकर विनिर्माण तक की संपूर्ण सेवाएं प्रदान करती है। वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का परिचालन राजस्व 1,848.7 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ 436.7 करोड़ रुपये रहा था।

प्रमुख खबरें

सब्जी के विवाद में हैवान बना पति, तीन मासूम बच्चों के सामने पत्नी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, झूठी कहानी भी नहीं आई काम

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर Ashok Gehlot ने BJP पर साधा निशाना

असम चुनाव में EVM की विश्वसनीयता पर PIL की स्वीकार्यता पर Gauhati HC में सुनवाई

RSS Chief Mohan Bhagwat बोले: भेदभाव न करना ही भारत की धर्मनिरपेक्षता की असली परंपरा