सोशल मीडिया का इस्तेमाल देश का मनोबल कम करने के लिए न हो: रविशंकर प्रसाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2019

नयी दिल्ली। सरकार ने यू-ट्यूब को वायुसेना के पायलट अभिनंदन के आपत्तिजनक वीडियो लिंक हटाने का निर्देश देने के बाद बृहस्पतिरवार को सोशल मीडिया कंपनियों को कड़ी चेतावनी दी कि वे अपने प्लेटफार्म का इस्तेमाल देश का मनोबल कमजोर करने के लिए नहीं करने दें। आईटी एवं कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कैबिनेट ब्रीफिंग के बाद कहा कि भारतीय लोकतंत्र अभिव्यक्ति और विचारों की स्वतंत्रता का सम्मान करता है, लेकिन वर्तमान स्थिति के मद्देनजर हम सोशल मीडिया (कंपनियों) से उम्मीद करते हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके प्लेटफार्म पर ऐसे वीडियो डालने की अनुमति नहीं दी जाए जो देश के मनोबल को कमजोर करने के लिए तैयार किये गए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार उम्मीद करती है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अधिक जिम्मेदारी से काम करेंगे और ऐसे मुद्दों से तत्काल आधार पर निपटेंगे।

प्रमुख खबरें

SIR Controversy | कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में लगे ज्ञानेश कुमार हटाओ, चुनाव आयोग बचाओ के पोस्टर

BJP नेता Nitin Nabin ने Jaipur में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत दिलाई शपथ

समुद्र मंथन से जुड़ी है Anant Chaturdashi की परंपरा, पंचामृत में भगवान को खोजने की रीत

AIIMS Nagpur में जूनियर डॉक्टर पर हमले के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन