सुनिश्चित किया जाए कि हमारा पैसा सुरक्षित है: पीएमसी बैंक के खाताधारक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2019

मुंबई। पंजाब एवं महाराष्ट्र सहकारी (पीएमसी) बैंक के विभिन्न खाताधारक मंगलवार को यहां मुंबई में आरबीआई के कार्यालय के बाहर जमा होकर आश्वासन मांगा कि इस घोटाला ग्रस्त बैंक में जमा उनका पैसा सुरक्षित है। खाताधारकों ने पीएमसी बैंक को पुनर्जीवित करने की भी मांग की ताकि वे अपना पैसा निकाल सकें। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 4,355 करोड़ रुपये का कथित घोटाला सामने आने के बाद से पीएमसी बैंक पर पाबंदियां लगाई थीं। पाबंदियों के बाद शुरुआत में इस बैंक से 1000 रुपये निकालने अनुमति दी गई, जिसके चलते जमाकर्ताओं के बीच दहशत मच गई।

आरबीआई ने इसके बाद पैसा निकालने की सीमा बढ़ाकर 40 हजार रुपये कर दी। मंगलवार को बांद्रा करीब 200 खाताधारक बांद्रा-कुर्ला परिसर में आरबीआई के कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए और कहा कि वे चाहते हैं कि पीएसबी बैंक के उनके खाते का परिचालन बहाल किया जाए। इसके बाद जमाकर्ताओं के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने आरबीआई अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी शिकायतें और मांगे उनके सामने रखीं। ग्राहकों के सामने खड़े इस संकट की शुरुआत बैंक द्वारा निर्माण कंपनी एचडीआईएल को कर्ज देने के बाद शुरू हुई, जिसे वह वापस करने में कंपनी नाकाम रही।

प्रमुख खबरें

खत्म हुआ इंतजार! Cristiano Ronaldo और Georgina की हुई Wedding, पोस्ट की Ring Photo

Haiwaan Teaser: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान के टीजर बढ़ाई कहानी की दिलचस्पी

बेंगलुरु की Parappana Agrahara Jail में छापेमारी, Prajwal Revanna की सेल से Mobile Phone बरामद, दर्ज हुई FIR

रेप के दोषी Prajwal Revanna को Jail में कैसे मिला फोन? कर्नाटक के गृह मंत्री का बड़ा एक्शन