हवा में धधका Turkish Airlines का इंजन, 236 यात्रियों की अटकी सांसें, Kolkata में हुई Emergency Landing

By अभिनय आकाश | Feb 04, 2026

काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार दोपहर को तुर्की एयरलाइंस के एक यात्री विमान के दाहिने इंजन में आग लग गई, जिससे आपातकालीन स्थिति उत्पन्न हो गई। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। नेपाल की राजधानी से इस्तांबुल जा रहे इस विमान के दाहिने इंजन में उड़ान भरने के तुरंत बाद आग लग गई।त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के महाप्रबंधक टेक्नाथ सीताउला ने एएनआई को फोन पर बताया, तुर्की एयरलाइंस की उड़ान संख्या 'टीएचवाई-727' में उड़ान भरने के चार मिनट के भीतर ही आग लग गई। विमान ने दोपहर 1:28 बजे (स्थानीय समय) उड़ान भरी थी।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में ED का बड़ा एक्शन! अवैध कोयला खनन मामले में पुलिस अधिकारी समेत 10 ठिकानों पर छापेमारी

कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय (एनएससीबीआई) हवाई अड्डे के हवाई अड्डा निदेशक ने बताया कि काठमांडू से इस्तांबुल जा रहे तुर्की एयरलाइंस के 727 विमान की कोलकाता हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग हुई। विमान के कप्तान ने कोलकाता एटीसी को दाहिने इंजन में संभावित आग की सूचना दी थी। विमान दोपहर 2:49 बजे पहुंचा, जिसमें 236 यात्री सवार थे। बोस ने आगे बताया कि विमान वर्तमान में कोलकाता हवाई अड्डे पर है। उसकी जांच चल रही है।

प्रमुख खबरें

महंगाई का डबल झटका: April Inflation Rate साल के शिखर पर, RBI ने भी दी बड़ी Warning

WPL 2025 की Star Shabnim Ismail की वापसी, T20 World Cup में South Africa के लिए फिर गरजेंगी

क्रिकेट में Rahul Dravid की नई पारी, European T20 League की Dublin फ्रेंचाइजी के बने मालिक

El Clásico का हाई ड्रामा, Barcelona स्टार Gavi और Vinicius के बीच हाथापाई की नौबत