By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2025
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे यह सुनिश्चित करें कि नागपुर का अगला महापौर भाजपा से हो। महाराष्ट्र में 15 जनवरी को होने वाले नगर निगम चुनावों से पहले यहां भाजपा युवा मोर्चा की एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा एक अलग तरह की पार्टी है।
लोकसभा में नागपुर का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा शहर में अब तक किए गए विकास कार्य केवल एक ट्रेलर थे और फिल्म अभी शुरू होनी बाकी है।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाला नगर निगम नागपुर को न केवल देश में, बल्कि दुनिया के सबसे अच्छे और खूबसूरत शहरों में से एक बनाएगा।