वैश्विक आर्थिक सुधार के लिए सभी के लिए वैक्सीन सुनिश्चित करना जरूरी: वित्त मंत्री सीतारमण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2021

वाशिंगटन। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को जी-20 के अपने समकक्षों से कहा कि वैश्विक आर्थिक सुधार के लिए सभी के लिए समान रूप से वैक्सीन सुनिश्चित जरूरी है, लेकिन इस राह में महत्वपूर्ण चुनौतियां भी हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों के मौके पर आयोजित जी-20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की बैठक में कहा कि वैश्विक आर्थिक सुधार के लिए समर्थन बनाए रखना, लचीलापन और उत्पादकता तथा संरचनात्मक सुधारों को बढ़ावा देना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: सेंसेक्स 350 अंक चढ़कर पहली बार 61,000 के पार, निफ्टी 18,200 से आगे निकला

सीतारमण ने इटली की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कहा, ‘‘ये बातें हमारे नीतिगत लक्ष्यों में शामिल होनी चाहिए।’’ इस दौरान जी-20 देशों ने वित्तीय स्थिरता और दीर्घकालिक राजकोषीय स्थिरता को बनाए रखने के साथ ही समर्थन उपायों को समय से पहले वापस लेने से बचने पर सहमति व्यक्त की। वित्त मंत्री ने जलवायु परिवर्तन पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि सफल परिणामों की दिशा में चर्चा को आगे बढ़ाने के लिए जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन और पेरिस समझौते के सिद्धांतों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने अफसोस जताया कि जलवायु वित्त और प्रौद्योगिकी पर मौजूदा अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में विफलता जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में वैश्विक समुदाय के सामूहिक प्रयासों को कमजोर करती है।

प्रमुख खबरें

Jewar Airport में 30 हजार करोड़ के निवेश पर Congress का सवाल, नहीं शुरू हुई अंतरराष्ट्रीय उड़ान

Avengers Doomsday Final Trailer में दिखा मल्टीवर्स का धमाका, डॉक्टर डूम से भिड़ते नजर आए कैप्टन अमेरिका और एक्स-मेन

Pro Wrestling League का छठा सत्र 3 जनवरी से KD जाधव स्टेडियम में, 30 नवंबर को नीलामी

Delhi Riots मामले में Sharjeel Imam और Umar Khalid की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई