पोर्टल पर पंजीकरण के लिए युवाओं में बढ़ा उत्साह--- उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2022

चंडीगढ़  हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के उद्योगों में स्थानीय युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार दिलाने के लिए आरंभ किए गए पोर्टल में पंजीकरण करवाने के लिए युवाओं में उत्साह बढ़ता जा रहा है। एक बैठक में अधिकारियों द्वारा डिप्टी सीएम  दुष्यंत चौटाला को जानकारी दी गई कि अभी पोर्टल दोबारा खुल गया है और उद्योगपतियों व युवाओं द्वारा अपना-अपना पंजीकरण करवाना फिर से शुरू कर दिया गया है, पंजीकरण के प्रति काफी उत्साह है। उन्होंने बताया कि आज तक 988 उद्योगपतियों तथा 42 हजार से अधिक युवाओं ने उक्त पोर्टल पर पंजीकरण करवा दिया है।

डिप्टी सीएम  दुष्यंत चौटालाने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे उद्योगों एवं निजी क्षेत्र में काम करने के इच्छुक युवाओं को https://local.hrylabour.gov.in/ पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने जिला स्तर पर टीम गठित करने का सुझाव देते हुए कहा कि इससे पंजीकरण करने में उद्योगपतियों को मदद मिलेगी और उनका कार्य सरल हो जाएगा। उन्होंने इसके लिए प्रतिमाह लक्ष्य निर्धारित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को पंजीकरण से संबंधित साप्ताहिक समीक्षा कर रिपोर्ट भेजने के भी निर्देश दिए।

प्रमुख खबरें

Russia Parliamentary Election: ड्यूमा चुनाव संपन्न, United Russia की बढ़त के संकेत

Karnataka FDA ने फर्जी दवा गिरोह पर कसा शिकंजा, 16 विक्रेताओं के लाइसेंस किए रद्द

नेपाल के Mount Manaslu में हिमस्खलन से भारतीय मूल के जर्मन पर्वतारोही और शेरपा की मौत

PM Modi के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर Vadnagar और Varanasi के बीच दो बाइक रैलियां