'पूरा देश PM Modi के साथ', Karnataka में बोले Amit Shah, राज्य की सभी सीटों पर हासिल करेंगे जीत, कांग्रेस का नहीं खुलेगा खाता

By अंकित सिंह | Apr 02, 2024

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि लोकसभा चुनाव में एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाला राजग है और दूसरी तरफ भ्रष्ट और परिवारवादी विपक्षी गठबंधन है। बेंगलुरु में भाजपा की बैठक में अमित शाह ने कहा कि पूरा देश एकजुट होकर प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सुनिश्चित किया कि रामलला को टेंट से भव्य मंदिर में लाया जाए। उन्होंने दावा किया कि भाजपा-जद(एस) गठबंधन कर्नाटक में सभी 28 लोकसभा सीट जीतेगा, कांग्रेस को खाता भी नहीं खोलने देंगे। उन्होंने कहा कि हम भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने का वादा कर सत्ता में आये थे; भ्रष्टाचारियों को जेल होनी चाहिए या नहीं?

शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी ने 23 साल तक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया है। इन 23 वर्षों में विपक्षी, मोदी जी पर 23 पैसे के भ्रष्टाचार का आरोप भी नहीं लगा पाए हैं। मोदी जी ने पारदर्शिता के साथ काम करके एक उदाहरण पेश किया है। उन्होंने कहा कि मैं पिछले दो चुनावों के दौरान कर्नाटक के लोगों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। 2014 में, बीजेपी ने कर्नाटक में 43% वोट हासिल करते हुए 17 सीटें जीतीं। 2019 में, भाजपा ने कर्नाटक में 51% वोट प्राप्त करते हुए 25 सीटें जीतीं। इस बार, मैं कर्नाटक के लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे हमें कर्नाटक की सभी 28 सीटों पर आशीर्वाद दें।

इसे भी पढ़ें: 'कितनी भी पार्टियां इकट्ठा कर लो, आएंगे तो मोदी ही', अमित शाह बोले- लोकतंत्र पर बात करने का राहुल गांधी को अधिकार नहीं

उन्होंने कहा कि 23 साल तक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहने वाला पूरी दुनिया में एक ही व्यक्ति है, जिसने एक भी छुट्टी लिए बिना भारत की जनता की सेवा की है। तो वहीं दूसरी ओर राहुल बाबा हैं, जो गर्मी आते ही विदेश चले जाते हैं और पूरी कांग्रेस 6 महीने इन्हें ढूंढती रह जाती है। उन्होंने कहा कि संसद में राहुल बाबा कहते थे, जम्मू कश्मीर से धारा-370 मत हटाओ, खून की नदियां बह जाएंगी। 5 अगस्त, 2019 को मोदी जी ने धारा-370 हटा दिया। राहुल बाबा, ये मोदी सरकार है, खून की नदियां छोड़ो किसी की कंकड़ चलाने की भी हिम्मत नहीं हुई।

प्रमुख खबरें

Sonam Wangchuk Hunger Strike | सोनम वांगचुक की हालत स्थिर पर कमजोरी अत्यधिक, सफदरजंग अस्पताल में डॉक्टरों की विशेष टीम तैनात, पत्नी ने जताई बड़ी चिंता

Bhumi Pednekar Birthday: सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, Climate Warrior बनकर दुनिया को राह दिखा रहीं भूमि पेडनेकर

Canada के धुएं से अमेरिका में फैला प्रदूषण, भड़के Donald Trump ने दी नए टैरिफ की धमकी, कहा- यह जानबूझकर की गई लापरवाही

Kokila Vrat 2026 Date: कब से शुरू हो रहा है कोकिला व्रत? जानें शुभ Muhurat और पूजा की संपूर्ण विधि और इसका धार्मिक महत्व