भीड़ हिंसा की बढती घटनाओं से पूरा देश चिंतित: अशोक गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 28, 2019

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भीड़ हिंसा की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे पूरा देश चिंतित है और ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। भाजपा नेताओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि सरकार भी रोकेगी और भाजपा के नेताओं को भी इस तरह का संदेश देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम भाजपा को आइना दिखाने वाले: अशोक गहलोत

गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक संदेश दिया था, फिर वह चुप हो गए अगर भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद का संदेश स्पष्ट हो तो जो लोग सड़कों पर आकर भीड़ हिंसा करते है उन पर लगाम लग पायेगी और भीड़ हिंसा रुक जाएगी जो बहुत आवश्यक है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने उन लोगो को असामाजिक तत्व कहा था जो गाय के नाम पर किसी की जान लेते हैं। मैं चाहता हूं कि यह भावना पूरी तरह नीचे तक पहुंचे। अगर ऐसा होता है तो स्वतः ही भीड़ हिंसा रुक जाएगी जिसे रोकना बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हिंगोनिया गौशाला में गौ रक्षा और गौ संवर्धन की दिशा में ऐतिहासिक काम किया है इसे विस्तार देने का काम हाथ में लिया है, मेरा मानना है कि गौ रक्षा हो लेकिन नकली गौ भक्त बन कर कोई किसी की हत्या कर दे यह इस सरकार में किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं होगा।

प्रमुख खबरें

Election Commission के बयान से Rahul Gandhi के झूठ की पोल खुली: BJP

Jyothi Yarraji और Praveen Chithravel की चोट पर AFI मांगेगा निजी संस्थानों से जवाब

Maharashtra के 265 तालुके सूखा प्रभावित घोषित, किसानों के लिए राहत उपायों का ऐलान

Asian Games में Sawan Barwal ने मैराथन में 44 साल बाद जीता रजत पदक