जामा मस्जिद में लड़कियों के प्रवेश पर रोक, DCW ने जारी किया नोटिस, स्वाति मालीवाल बोलीं- ये भारत है ईरान नहीं

By अंकित सिंह | Nov 24, 2022

दिल्ली के ऐतिहासिक जामा मस्जिद में लड़कियों के प्रवेश पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है। यह फैसला मस्जिद प्रशासन की ओर से है। मस्जिद प्रशासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक मस्जिद में अकेले या लड़कियों के समूह के प्रवेश पर रोक है। मस्जिद के बाहर साइन बोर्ड पर भी एक पर्ची चिपका दिया गया है। अब इसी को लेकर बवाल मच गया है। दिल्ली महिला आयोग ने शाही इमाम को नोटिस जारी कर दिया है। इसके साथ ही दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने साफ तौर पर कहा है कि यह शर्मनाक हरकत है। उन्होंने कहा कि यह भारत है ईरान नहीं है। स्वाति मालीवाल ने कहा कि दिल्ली महिला आयोग ने शाही इमाम को नोटिस जारी किया है। हम चाहते हैं कि ये गैर संवैधानिक हरकत तुरंत खत्म हो। 

जामा मस्जिद के PRO सबीउल्लाह खान ने कहा था कि अकेली लड़कियों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। यह एक धार्मिक स्थल है, इसे देखते हुए निर्णय लिया गया है। इबादत करने वालों के लिए कोई रोक नहीं है। हालांकि, मस्जिद प्रशासन के मुताबिक, महिलाओं को अपने पति या परिवार के साथ मस्जिद में प्रवेश करने की अनुमति होगी। आदेश जारी होने के बाद, लोगों ने अपराध किया और यहां तक ​​कि प्रशासन को उसके फरमान के लिए फटकार लगाई, इसे "कट्टरपंथी मानसिकता" करार दिया। इस बीच, विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने भी इस आदेश की निंदा की है और इसे "महिला विरोधी अधिनियम" करार दिया है। 

प्रमुख खबरें

Neil Armstrong Death Anniversary: Korean War में मौत को मात देने वाले Neil Armstrong कैसे बने Moon Hero

Cyber Fraud: MP में अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा, 80 लाख का फर्जी लेनदेन उजागर

Tarun Tejpal Sexual Assault Case में बड़ा झटका, Supreme Court ने 2 हफ्ते में Surrender करने का दिया आदेश

Purple Style Labs का 680 करोड़ रुपये का IPO 31 अगस्त को खुलेगा, पूरी तरह फ्रेश इश्यू