उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर शीला दीक्षित के आने से मुकाबला बना रोचक: मनोज तिवारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2019

नयी दिल्ली। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शुक्रवार को कहा कि चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के उतरने से यह लड़ाई बहुत रोचक हो गयी है क्योंकि यहां दो राष्ट्रीय दलों के दिल्ली इकाई के अध्यक्ष एक दूसरे के सामने खड़े हैं। तिवारी उत्तर पूर्व दिल्ली से मौजूदा सांसद हैं, वहीं कांग्रेस ने पार्टी की दिल्ली इकाई की अध्यक्ष दीक्षित को उतारा है। दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष तिवारी ने कहा कि मैं शीलाजी का सम्मान करता हूं और उनका स्वागत करता हूं। उन्होंने उत्तर पूर्वी दिल्ली के मुकाबले को देश के सबसे रोचक मुकाबलों में से एक बना दिया है।

तिवारी ने दावा किया कि दिल्ली में लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई है और ‘आप’ तीसरे स्थान पर रह जाएगी। दिल्ली में लोकसभा की सातों सीटों पर फिलहाल भाजपा का कब्जा है। उन्होंने कहा कि उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की रोचक बात यह भी है कि यहां से दो राष्ट्रीय दलों के प्रदेश अध्यक्ष आमने-सामने हैं। आम आदमी पार्टी ने यहां से अपने वरिष्ठ उम्मीदवार दिलीप पांडेय को उतारा है। वह भी अपनी पार्टी की दिल्ली इकाई के संयोजक रह चुके हैं। मुकाबला इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस सीट पर मुस्लिम और पूर्वांचली मतदाताओं की बड़ी आबादी है। तिवारी और पांडेय दोनोंपूर्वांचल से आते हैं।

इसे भी पढ़ें: भाजपा के लिए दिल्ली में प्रचार कर सकते हैं कुमार विश्वास

पूर्वी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले पांडेय कुछ साल पहले हांगकांग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करते थे और बाद में आप में शामिल हो गये। पांडेय ने कहा कि मैं ही एक उम्मीदवार हूं जिसने क्षेत्र के लगभग हर हिस्से का दौरा किया है और घर घर जाकर मतदाताओं से मिला हूं। जहां तक तिवारी की बात है, उन्होंने पूर्वांचल के लोगों की भावनाओं को आहत किया है और उनके लिए कुछ नहीं किया। दिल्ली भाजपा के एक नेता ने कहा कि पार्टी ने अपने क्षेत्र में तिवारी के समर्थन में रोडशो निकालने की योजना बनाई है जिसमें पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भाग ले सकते हैं।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal