युद्ध क्षेत्र जैसा माहौल, Bangladesh से लौटे भारतीयों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

By अभिनय आकाश | Aug 07, 2024

ढाका से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की उड़ान में यात्रियों ने बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति पर अपने विचार व्यक्त किए, क्योंकि शेख हसीना ने अराजकता के बीच देश छोड़ दिया था। यात्रियों ने बताया कि बांग्लादेश में स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में है और वहां मौजूद भारतीयों के लिए स्थिति ठीक है। साथ ही, यात्रियों में से एक ने दावा किया कि उसने हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान किसी भी हिंदू को निशाना बनाए जाने के बारे में नहीं सुना है।

इसे भी पढ़ें: Atrocities on Hindus in Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदुओं के अत्याचार पर आ गया जमात-ए-इस्लामी का सबसे बड़ा बयान, जानें क्या कहा

कोलकाता में इलाज या शिक्षा या अन्य उद्देश्यों से आए कई बांग्लादेशी अपने देश में अचानक सरकार बदलने तथा हिंसा जारी रहने को लेकर चिंतित हैं। अपने देश में विषम हालात के चलते यहां फंस गए ऐसे लोगों की चिंता भारत और बांग्लादेश के बीच ट्रेन सेवाएं निलंबित होने से और बढ़ गयी है और उन्हें नहीं पता कि अब वे क्या करेंगे। मोहम्मद मुश्ताक ने कहा कि मैं अपने पिता के इलाज के लिए यहां आया था और हम पिछले 20 दिन से यहां हैं। हम कोलकाता में फंस गए हैं। मुझे ढाका में अपने परिवार की चिंता है।’’ शहर के एक निजी विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे इमरान अली माणिक ने भी ऐसी ही चिंता जतायी। 

प्रमुख खबरें

दिशा सालियान मामले में Sanjay Raut का आरोप, ठाकरे परिवार को फंसाने के लिए दूसरों का इस्तेमाल

DUSU Election में ABVP ने NSUI को 3-0 से हराया, छात्र सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता देने का वादा

Chess Olympiad: D Gukesh और Arjun Erigaisi की जीत से भारत ने Spain को 3-1 से हराया

Gurugram में 19वीं मंजिल से गिरे 2 मजदूर, 1 की मौत के बाद निर्माण स्थल पर भारी हंगामा