चीन सहित चार देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति कोविंद को पेश किए अपने परिचय पत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2019

नयी दिल्ली। चीन सहित चार देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को बुधवार को अपने परिचय पत्र पेश किए। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। चीन के राजदूत सुन वेइदोंग ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में कोविंद को अपना परिचय पत्र पेश किया। वेइदोंग दक्षिण एशियाई मामलों के विशेषज्ञ हैं और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ उस वक्त करीब से काम कर चुके हैं जब जयशंकर चीन में भारत के राजदूत थे।

बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति को परिचय पत्र पेश करने वालों में दक्षिण अफ्रीका के उच्चायुक्त जोएल सिबूसिसो एनदेबेले, सोमालिया के फदूमा अब्दुल्लाही महमूद और यूनान के राजदूत डिओनेसियोस केवेटोस शामिल हैं। गौरतलब है कि सुन चीन और दक्षिण एशिया मामलों के विशेषज्ञ हैं। वह 2009 और 2013 में चीन में भारत के राजदूत रहे चुके जयशंकर के साथ करीब से काम कर चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Mental Health सुधारने में मददगार है Color Therapy, तनाव और डिप्रेशन से दिलाती है राहत

The Vvaan Movie Review | सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी थ्रिलर बहुत सारे आइडियाज़ के बोझ तले दबी

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, जानिए श्राद्ध की प्रमुख तिथियां और तर्पण विधि

बर्फीली वादियां, साधुओं का साथ और ध्यान... Ladakh में कुछ ऐसे सुकून खोज रही हैं Hina Khan