बिहार : ईओयू ने निलंबित डीएसपी रंजीत कुमार रजक से जुड़े परिसरों में छापेमारी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2022

पटना, 7 अगस्त। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने आय से अधिक संपत्ति (डीए) मामले की जांच के तहत शनिवार को निलंबित पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रंजीत कुमार रजक से जुड़े परिसरों की तलाशी ली। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की इस साल मई में हुई परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने की जांच के सिलसिले में निलंबित डीएसपी की भूमिका पहले से ही ईओयू की जांच के दायरे में है।

ये संपत्ति उसकी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक है। आय से अधिक संपत्ति 63.79 लाख रुपये की है, जो उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से 81.9 प्रतिशत अधिक है। ईओयू ने कहा, ‘‘पटना, कटिहार और अररिया जिलों में रजक से जुड़े चार परिसरों की तलाशी ली गई। एजेंसी के अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण सबूत और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं।

प्रमुख खबरें

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस