EOW की बड़ी कार्यवाही, CEO के 4 ठिकानों पर मारा छापा

By सुयश भट्ट | Oct 21, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के रिटायर्ड सीईओ (CEO) नागेंद्र यादव के मकान पर EOW ने छापा मारा है। नागेंद्र यादव के खिलाफ ईओडब्ल्यू को शुरूआती जांच में 85 लाख रुपए की अतिरिक्त आय मिली। उनके जबलपुर, मंडला और भोपाल में चार मकान मिले। नागेंद्र यादव ने मंडला में काफी जमीन भी खरीदी थी। और इसके अलाई लाखों की अतिरिक्त संपत्ति मिली है।

इसे भी पढ़ें:CM शिवराज ने सरकारी कर्मचारियों को दिया तोहफा, महंगाई भत्ते में हुआ 8% का इजाफा 

जानकारी के अनुसार नागेंद्र यादव की भर्ती आदिवासी विभाग में संयोजक पद से हुई थी। उन्होंने जुगाड़ से मंडला जनपद पंचायत के सीईओ का प्रभार संभाला था। हालांकि वे अब रिटायर हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि पिछले 10 सालों में आरोपी ने संपत्ति बनाई है। आरोपी नागेंद्र यादव के पास शुरूआती जांच में ही 97 लाख रुपए की संपत्ति मिली।

इसे भी पढ़ें:बीजेपी मुख्यालय में मनाया गया जनसंघ का 70वां स्थापना दिवस 

आपको बता दें कि नागेंद्र यादव का मंडला में दो, जबलपुर में एक और भोपाल में एक मकान मिला है। आरोपी ने जबलपुर के तिलहरी के थीम पार्क में बड़ा सा मकान बना रखा है। मकान बड़ा होने की वजह से आरोपी ने इस मकान को 40 हजार रुपए में किराए पर दे दिया और खुद 10 हजार रुपए किराए वाले मकान में रहने लगा।

प्रमुख खबरें

Pro Wrestling League का छठा सत्र 3 जनवरी से KD जाधव स्टेडियम में, 30 नवंबर को नीलामी

Delhi Riots मामले में Sharjeel Imam और Umar Khalid की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

राजीव गांधी की हत्या के लिए तैयार किया गया था माहौल, SPG सुरक्षा हटाने पर बोले Rahul Gandhi

Glowing Skin: ढीली स्किन को टाइट करने के लिए लगाएं Rice Flour और Aloe Vera Face Pack, चांद सा खिल उठेगा चेहरा