अपने EPF अकाउंट को आधार कार्ड से करा लें लिंक, 1 सितंबर से बदल जाएगा नियम

By निधि अविनाश | Aug 31, 2021

EPF-आधार लिंक करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त है। आपको बता दें कि 1 सितंबर 2021 से PF यानि कि भविष्य निधि के नियम बदलने जा रहे है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के मुताबिक, कर्मचारी भविष्य निधि यानि EPF खाताधारकों को अपना आधार नंबर 31 अगस्त 2021 तक लिंक कराना आनिवार्य है। अगर आप ऐसा करने में विफल होते है तो 1 सिंतबर से पीएफ के पैसे उन कर्मचारियों के अकाउंट में भेजे जाएंगे जिनका आधार नंबर और पीएफ का यूएन नंबर यानि कि  यूनीवर्सल अकाउंट नंबर से कनेक्ट होंगे।इसके अलावा आपको एडवांस निकालने जैसी सुविधाएं भी मिलने में मुश्किल आ सकती है।

ईपीएफ-आधार लिंक करने के लिए ऑनलाइन  तरीका: 

1- ईपीएफओ लिंक पर यूएएन नंबर और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें, यह है लिंक- iwu.epfindia.gov.in/eKYC/

2- अपना यूएएन और आधार-पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें

3- जनरेट ओटीपी ऑप्शन पर क्लिक करें

4- ओटीपी भरें और लिंग चुनें

5- आधार नंबर दर्ज करें और आधार वेरिफिकेशन को चुने

 6-मोबाइल या ई-मेल आधारित वेरिफिकेशन ऑप्शन चुनें

7-आपके मोबाइल नंबर पर एक और ओटीपी आएगा

8-दूसरा ओटीपी ऐड करें

9- अपना ईपीएफ, यूएएन आधार की लिंक प्रक्रिया पूरी करें

प्रमुख खबरें

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team

Marathwada में सूखा घोषित करने की मांग, Rohit Pawar बोले- किसानों को मिले 50 हजार रुपये

केरल University में छात्र राजनीति पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं: मंत्री Roji John

IIT Bombay छात्र आत्महत्या मामले में आरोपी प्रोफेसर को Crime Branch कर सकती है तलब