By रेनू तिवारी | Oct 16, 2020
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी आज (16 अक्टूबर 2020) को अपना 72वां जन्मदिन मना रही हैं। मां के जन्मदिन पर हेमा मालिनी की बेटी बेटी ईशा देओल ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन विश किया है। ईशा देओल ने अपनी मां हेमा मालिनी के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। इस तस्वीर में ईशा देओल अपनी मां के साथ एक सोफे पर बैठी नजर आ रही हैं। दोनों ने नीले रंग की शर्ट पहनी हुई है।
हेमा मालिनी की छोटी बेटी अहाना ने भी उनके जन्मदिन पर कुछ अनमोल तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में अहाना अपनी मां के गले लगी हुई है। एक पुरानी तस्वीर को भी अहाना ने शेयर किया हैं। तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा कि “मेरे जीवन के सबसे खास व्यक्ति को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मेरे मम्मा बीयर आप बहुत ज्यादा प्यार करती हूं। आपका दिन शुभ हो।
अहाना द्वारा साझा की गई तस्वीरों में से एक तिकड़ी जोड़ी (हेमा मालिनी, ईशा और अहाना) नजर आ रही हैं।
अब तक हेमा मालिनी 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने सपनो के सौदागर से हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने शोले, सीता और गीता, जॉनी मेरा नाम, सत्ते पे सत्ता, क्रांति, प्रेम नगर सहित कई फिल्मों में अभिनय किया। हेमा मालिनी एक पेशेवर भरतनाट्यम डांसर हैं, जिन्होंने दुनिया भर में कई शो में प्रदर्शन किया है।
यह भी देखें-
बैडमिंटन, एक्टिंग और अब ड्रग्स कनेक्शन! जानिए दीपिका पादुकोण का सफर