Esha Deol ने होस्ट की Gadar 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग, Sunny Deol और Bobby Deol के साथ तस्वीरें भी करवाई क्लिक

By एकता | Aug 13, 2023

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने रिलीज होते के साथ सिनेमाघरों में भूचाल ला दिया है। लोग फिल्म देखने को तरस रहे हैं क्योंकि इसके सुबह से लेकर शाम तक के शो हाउसफुल चल रहे हैं। फिल्म को रिलीज हुए दो ही दिन हुए हैं, लेकिन कमाई के मामले में इसने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गदर 2 इस साल की दूसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनिंग फिल्म बन गई है। फिल्म की सफलता को लेकर अभिनेता और अन्य क्रू सदस्य काफी ज्यादा खुश हैं। इन सब के बीच बीते दिन मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। इस इवेंट में एक अनोखा नजारा देखने को मिला। दरअसल, पहली बार सनी और बॉबी देओल को उनकी बहन ईशा देओल के साथ स्पॉट किया गया। बता दें, इससे पहले कभी भी सनी और बॉबी देओल को ईशा देओल के साथ नहीं देखा गया है।


इसे भी पढ़ें: Gadar 2 Collection । वीकेंड के सभी शो हाउसफुल, 80 करोड़ के पार पहुंची फिल्म की कमाई

गदर 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग होस्ट करने से पहले ईशा देओल ने फिल्म रिलीज होने के बाद सनी देओल को अपना समर्थन भी भेजा था। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी पोस्ट की थी। इसमें उन्होंने लिखा, 'आज शेर की दहाड़ सुनें… और ऊंची ऊंचाइयों तक पहुंचें। शुभकामनाएँ @iamsunnydeol। इतना ही नहीं ईशा ने अपने भाई की फिल्म की सफलता पर भी प्रतिक्रिया दी थी। अभिनेत्री ने तरण आदर्श की पोस्ट, जिसमें उन्होंने लिखा था कि #SunnyDeol ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया… रिलीज से पहले की सभी गणनाएं/अनुमान धरे के धरे रह गए… … #Gadar2 ने #BO पर हंगामा मचाया, पहला दिन सनसनीखेज है… हर तरफ शानदार शुरुआत… 2023 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर… शुक्रवार ₹ 40.10 करोड़, को बुरी नजर वाली इमोजी और स्माइली के साथ शेयर की थी।

प्रमुख खबरें

Kollam में Mahout की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Air India, Suzuki और SkyDrive का बड़ा फैसला, भारत में eVTOL विमानों से होगी Medical Supplies की सप्लाई

Bhojpur encounter: भारत भूषण तिवारी को गोली मारने वाला STF jawan गिरफ्तार

PM Narendra Modi शनिवार को Andhra Pradesh और कर्नाटक में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे